Uncategorized

डॉ आरपी नैनवाल मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

पत्रकारों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन

देहरादून 29 नवंबर। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित डॉ आरपी नैनवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन धूमधाम से हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, अजय सिंह ने बॉल पर शॉट लगाकर किया। इसके बाद, दूसरी पारी में मुख्य अतिथि और महानिदेशक सूचना, बंशीधर तिवारी ने भी बॉल पर शॉट मारकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि खेलों का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है, और जीवन को स्वस्थ रखने के लिए खेल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर खेल खेलना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका उत्साह देखकर यह स्पष्ट होता है कि खेल उनके जीवन का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने पत्रकारों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, डॉक्टर आरपी नैनवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर खेलते हैं, और यह उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने पत्रकारों के बीच न केवल खेल को बढ़ावा दिया, बल्कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने का एक बेहतरीन अवसर भी प्रदान किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।  इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय प्रताप मल्ला के साथ ही प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, खेल संयोजक व संप्रेक्षक मनोज जयाडा, कार्यकारिणी सदस्य विनोद पुंडीर क्लब सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, आशीष उनियाल, राजेंद उनियाल, अरुण शर्मा, राकेश बिजलवाण, अनिल चंदोला आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581