उत्तराखंड समाचार

दो नाबालिग घर से भागने में हुए नाकाम

तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष ने दोनों बच्चों के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें चौकी पर बुलाया।

पिथौरागढ़। पुलिस कप्तान के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत आज पुलिस को नई सफलता मिली। चौकी प्रभारी पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग घर से भागने में हुए नाकाम हो गये। जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के नेतृत्व में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में संचालित “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य जारी है। इसी कड़ी में, आज चौकी ओगला की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया। चौकी प्रभारी बसंत पंत और उनकी टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह और होम गा. बलवंत शामिल थे, ने बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसमें एक लड़का व एक लड़की जो नाबालिक तथा संदिग्ध लग रहे थे। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि इन दोनों ने उससे लिफ्ट मांगी थी, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। मामले की गंभीरता को समझते हुए चौकी प्रभारी ने बच्चों से पूछताछ की तो पता चला कि वे घर से भागने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अस्कोट हरीश सिंह को मौके पर बुलाया गया। तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष ने दोनों बच्चों के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें चौकी पर बुलाया। बच्चों और उनके परिवारों की काउंसलिंग के बाद, नाबालिगों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की। “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत पुलिस का यह सराहनीय प्रयास समाज में विश्वास और सुरक्षा का संदेश दे रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581