उत्तराखंड समाचारक्राइम

आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

सट्टे के मुख्य बुकी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 18 अप्रैल। एसएसपी देहरादून की सूचना पर दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी का दून पुलिस ने पर्दाफाश किया।

पुलिस द्वारा पटेलनगर क्षेत्र से सट्टे के मुख्य बुकी को गिरफ्तार किया। सट्टे से कमाये दो लाख रूपये को बैंक अकाउंट में कराये फ्रिज। सट्टे में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन तथा 01 रजिस्टर पुलिस ने बरामद किया। मुम्बई तथा सनराईज हैदराबाद की टीमो के बीच हो रहे आईपीएल मैच में आंनलाईन सट्टा  लगाया जा रहा था। अभियुक्त द्वारा प्रतिबन्धित गो एक्सचेंज एप्प का आंन लाईन सट्टे में प्रयोग किया जा रहा था। आज एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि मोहब्बेवाला में एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैचो में आंनलाईन सट्टे का कारोबार कर रहा है। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा एसओजी देहरादून व कोतवाली पटेलनगर की टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलन कर मोहब्बेवाला में दबिश दी गयी तो अभियुक्त अखिल बंसल को प्रतिबन्धित गो एक्सचेंज एप्प के माध्यम से आईपीएल की मुम्बई तथा सनराईज हैदराबाद की क्रिकेट टीमो के मध्य चल रहे मैच मे आंन लाईन सट्टा खिलवाते हुये पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से 02 मोबाईल फोन, एक रजिस्टर बरामद किया गया। अभियुक्त के बैक अकाउंट की जानकारी करने पर उसके एकाउण्ट में सट्टे से कमाये हुये 2 लाख रूपये जमा होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के बैक अकाउंट को फ्रीज करवाया गया। अभियुक्त से बरामद रजिस्टर में सट्टे के करोबार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त अखिल बंसल द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा गोएक्सचेंज नाम के  एप्प में अपना आंनलाईन अकाउंट खोला है, जहाँ से वो पैसों में प्वाइंट खरीदता हैं तथा उन प्वाइंट के माध्यम से अलग-अलग छोटे सटोरियों/पंटर आदि से सट्टा खिलवाता हैं। अपनी आईडी से गो एक्सचेंज का लिंक देकर अन्य लोगों से भी आईडी पासवर्ड बनवाते हैं। इसके बाद अपने प्वाइंट उनको पैसों में बेचते हैं। रूपयो का आदान प्रदान गूगल पे के माध्यम से करते हैं, मैच में जीती हुई धनराशि को वह जीतने वाले व्यक्ति को आंन लाईन वापस देता हैं। खरीदे गये पांइट के जरिये क्रिकेट मेैच में सट्टा खेला जाता है। सट्टा हर बांल पर, प्रत्येक ओवर पर, टीम कीे हार-जीत पर, नो बांल, व्हाइट बांल पर, फोर व सिक्स लगने पर तथा अन्य प्रकार से खेला जाता है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581