उत्तराखंड समाचार

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक आयोजित

युवा समाज की शक्ति का प्रतीक : भगवत प्रसाद मकवाना

देहरादून, 29  मार्च। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बॉबी कुमार के गोबिंदगढ़ स्थित आवास पर बैठक आयोजित हुई, जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बॉबी कुमार को नियुक्ति पत्र तथा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा विगत 23 मार्च को मोर्चा के 28 में स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिये युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी को बधाई दी। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा भी की गई।

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक एनएचपीसी ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा की उत्तराखंड सहित देश के कौने-कौने में वाल्मीकि समाज के युवा, बुद्धिजीवी, महिला एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मोर्चा से जुड़ रहे हैं। युवा किसी भी समाज की शक्ति का प्रतीक होते हैं, युवाओं को राष्ट्रीय और सामाजिक हित में रचनात्मक कार्य करके समाज के उत्थान और प्रगति के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अपना योगदान दें। बैठक की अध्यक्षता बॉबी कुमार जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा तथा संचालन विशाल कुमार अनंत प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा द्वारा किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी द्वारा सभी युवाओं का स्थापना दिवस समारोह को संपन्न करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा सभी बधाई के पात्र हैं तथा युवाओं को सम्मानित भी किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी मोर्चा विनोद कुमार घाघट, प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज खैरवाल, प्रदेश महामंत्री  अनिल खजवाल प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप चौहान, जितेंद्र राजौरी प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता, मंटू कुमार तथा अनेकों युवा और महिला मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581