उत्तराखंड समाचारक्राइम

उच्च अधिकारियों को सही तथ्यों की जानकारी नहीं देने पर गिरी गाज

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर हुये कार्यालय अटैच

देहरादून,16 मार्च। घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को सही तथ्यों की जानकारी नहीं दिए जाने के कारण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अटैच किया गया है। इतना ही नहीं एसएसपी ने सम्पूर्ण प्रकरण की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक विकासनगर को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के लिए आदेश भी जारी कर दिये हैं।

विगत 14 मार्च विकासनगर क्षेत्र में बादामवाला स्थित एक रेस्टोरेंट (जिसमें खानपान व बैठने की सुविधा हेतु कैबिन नुमा फूस के हट बनाए गए हैं) उक्त रेस्टोरेंट  में खानपान को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद में एक पक्ष द्वारा रेस्टोरेंट के फूस के केबिन में आग लगा दी गई, जिस संबंध में थाना विकासनगर मे अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत अभियुक्तगण के विरुद्ध अभी तक विधि सम्मत कार्रवाई नहीं की गई व उक्त पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में उच्च अधिकारियों को सही तथ्यों की जानकारी नहीं दिए जाने के कारण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अटैच किया जाता है।

जनपद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना हैं की सम्पूर्ण प्रकरण की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक विकासनगर को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिए गए है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581