उत्तराखंड समाचारक्राइम

पत्नी से लड़ाई करने वाले को पुलिस ने कराई हवालात की सैर

शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 124 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

थाना अस्कोट पुलिस ने धौलकोट खोलियागांव निवासी जगत सिंह, जो चैकिंग के दौरान शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहा था, को गिरफ्तार किया। उसे बार-बार समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना। इसके बाद प्रभारी थाना अस्कोट के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल  मदन मोहन ने अभियुक्त को धारा 126/135(3)/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

थाना बेरीनाग पुलिस ने शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच और मार-पीट कर रहा था, सूचना थाने पर प्राप्त होने पर पुलिस ने खड़क सिंह निवासी जावर पुराना थल को बार-बार समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना। इसके बाद थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गिरिश चंद ने अभियुक्त को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त कार्रवाई:-सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 124 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581