उत्तराखंड समाचारक्राइम

राजकीय संपति को नुकसान पहुँचाने पर बॉबी पंवार व उसके सहयोगियों पर अभियोग पंजीकृत

तालाबन्दी कर प्लांट के अन्दर घुसकर सप्लाई को बंद कर आइसोलेटर हटाया गया तथा प्लांट में तोड़ फोड की गई,

विकासनगर। आज मौ. आजम पुत्र स्व. मौ. हमीद निवासी जीवनगढ विकसनगर देहरादून प्रतिनिधि पोचमपैड कन्सट्रक्शन कंपनी डाकपत्थर विकासनगरदेहरादून द्वारा थाना विकासनगर में शिकायत दर्ज करायी कि विपक्षीगण बाबी पंवार, पिंटू , अरविन्द सागर, सियाराम व उनके अन्य साथियों द्वारा 11.02.2025 समय लगभग 13.00 बजे डाकपत्थर विकासनगर स्थित पोचमपैड कम्पनी के सोलर प्लांट पर अपनी अनुचित मांगों को लेकर तालाबन्दी कर प्लांट के अन्दर घुसकर सप्लाई को बंद कर आइसोलेटर हटाया गया तथा प्लांट में तोड़ फोड की गई, जिसके कारण सोलर प्लांट में ब्लास्ट होने से प्लांट के 02 इन्वर्टर व स्टार्टर जल कर नष्ट हो गये। उक्त व्यक्तियों के इस कृत्य से राज्य सरकार की सम्पति को नुकसान पहुँचा। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में आज दिनांक -12/02/2025 को विपक्षीगण बाबी पंवार, पिंटू , अरविन्द सागर, सियाराम व उनके अन्य साथियों  के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -189(2) /324(3) BNS व धारा-3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें विवेचना की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581