उत्तराखंड समाचार

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज की बैठक आयोजित

युव जन समाज की कार्यकारणी का विस्तार

देहरादून 11 फरवरी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज के महामंत्री राम पाल भारती ने जानकारी देते बताया की गढ़वाल मंडल में प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार के मुख्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की बैठक जगजीतपुर मे आयोजित की। बैठक में उन्होंने कुछ व्यक्तियों को संगठन में अहम जिम्मेदारी से नवाजा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव विनय कुमार ने की, और संचालन संगठन के महामंत्री राम पाल भारती ने किया। कार्यक्रम संयोजक हरिद्वार की महिला प्रकोष्ठ महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया राज रही।

बैठक में जगजीतपुर हरिद्वार निवासी रमेश कुमार बिठालिया को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में युव जन समाज संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकास चौहान ने कहा कि एकता में शक्ति है और संगठन महाशक्ति है। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो, ये मूल मंत्र हम सभी को अपनाकर अपने हकों को पाने के लिए आगे आकर काम करना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में अपने हक और अधिकार मांगने से नहीं बल्कि छीनने से प्राप्त होंगे, क्योंकि कोई भी समाज या संगठन तरक्की तब ही कर सकता है जब वह एकजुट होकर काम करता हो और सदैव एकत्रित हो। बैठक में जिला हरिद्वार  नगर के युव जन समाज से जुड़े हुए सैकड़ों युव जन कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581