उत्तराखंड समाचारक्राइम

पुलिस की सूझबूझ से गुमशुदा व्यक्ति अपने परिजनों से मिला

थानाध्यक्ष श्री अनिल कुमार मय पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को थाने लाकर उसकी पहचान की

पिथौरागढ़। थाना पांगला पुलिस ने अपनी सूझबूझ से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवाया। यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के ग्राम संडीला का निवासी था, जो मानसिक अस्वस्थता के कारण दर-दर भटक रहा था। पांगला पुलिस को 112 से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पांगला थाने से कुछ दूर मांगती के पास भटक रहा है। थानाध्यक्ष श्री अनिल कुमार मय पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को थाने लाकर उसकी पहचान की। पूछताछ के दौरान, उसने अपना नाम नमन मिश्रा बताया और उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला गांव का निवासी होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने नमन मिश्रा के पते से संबंधित थाना सिंगला से संपर्क किया, जहाँ से पता चला कि वह व्यक्ति 30 जनवरी से लापता था और उसकी गुमशुदगी थाना सिंगला में दर्ज की गई थी। थाना पांगला पुलिस ने नमन मिश्रा के खाने और रहने की व्यवस्था की और उसके परिजनों को सूचित किया। इसके बाद, परिजन थाना पांगला पहुंचे और पुलिस की मदद से अपने लापता सदस्य को सकुशल वापस पाया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581