उत्तराखंड समाचार

हाउस आफ हिमालया के उत्पादों को बढ़ावा देने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

देहरादून, 06 फरवरी। आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाउस आफ हिमालया के उत्पादों को बढ़ावा देने के संबंध में समीक्षा बैठक की। प्रदेश के ब्रांड, हाउस ऑफ़ हिमालया की ब्रांडिंग इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई थी, आज देश ही नहीं विदेशों में भी इसके उत्पादों की मांग हो रही है। उत्पादन तथा इसकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आज सहकारिता, ग्राम्य विकास तथा कृषि विभाग की सम्मिलित बैठक की गई, जिसमें शीघ्र ही राज्य के प्रमुख स्थानों तथा पर्यटक स्थलों, जहां पर्यटक ज्यादा संख्या में पहुंचते हैं वहां हाउस ऑफ हिमालया के स्टोर रूम खोले जाएंगे। मंत्री ने हरिद्वार तथा उधम सिंह नगर में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे सरोवरों में मखाना की खेती को बढ़ावा देने तथा सिंघाड़ा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आगामी बजट में सिंघाड़े तथा मखाने की खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने प्रदेश में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने पर भी जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के 93 ऑर्चर्ड (गार्डन) में भी फूलों की खेती की जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि विदेशों में हार्टी टूरिज्म बहुत ज्यादा प्रचलित है, इसी तरह उत्तराखंड राज्य में भी हार्टी टूरिज्म को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। मंत्री ने कहा कि हाउस आफ हिमालया को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जनपदवार प्लानिंग की जाए तथा हाउस आफ हिमालय की बेहतर ब्रांडिंग की जाए। मंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रदेश में गुणवत्ता तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास करें उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंडुआ और झंगोरा की गुणवत्ता देश में सबसे बेहतर आंकी गई है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ हैदराबाद द्वारा उत्तराखंड के मंडुआ और झंगोरा की गुणवत्ता को सबसे बेहतर आंका गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी बंजर जमीनों की गुणवत्ता की जांच की जाए तथा उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर बैठक में सचिन ग्राम्य विकास राधिका झा, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव सहकारिता सोनिका, आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581