उत्तराखंड समाचार

अपराधियों पर लगाम कसती दून पुलिस

16 माह से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 01 फरवरी। दून पुलिस अपराधियों पर लगातार लगाम कस रहीं हैं। जानलेवा हमले के अभियोग में 16 माह से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा की सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। अभियुक्त के विरूद्ध थाना प्रेमनगर पर हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 29 सितम्बर 2023 को अंकित कुमार निवासी नौगांव मांडुवाला थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर दुकान से अपने घर जाने के दौरान कुछ युवकों द्वारा उस पर लाठी व रॉड से हमला करने तथा उसमें उसे गंभीर चोट आने के संबंध मे प्रार्थना पत्र दिया गया, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध सख्या 202/2023 धारा 147, 324, 504 भादवि पंजीकृत किया गया था, विवेचना के दौरान अंकित कुमार के सिर पर आयी चोटों व संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा: 307 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी थी। घटना में साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर अंकित राज पुत्र अंगद शर्मा निवासी ग्राम  चिहुन्टा पोस्ट बेनिनिग्हा पालीगंज पटना बिहार का नाम प्रकाश में आया, जो घटना वाले दिन से ही लगातार फरार चल रहा था। वांछित, फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी, पतारसी करते हुए उसके सभी सम्भावित स्थानो पर दबिशें दी गयी परंतु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से बचने के लिये अभियुक्त द्वारा मोबाइल फोन का भी उपयोग नहीं किया जा रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग के जरिये अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर की सूचना पर देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय नौगांव के कैम्पस में दबिश देकर वांछित अभियुक्त अंकित राज पुत्र अंगद शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581