उत्तराखंड समाचार

मुस्तैदी के साथ काम कर रहे स्वास्थ्य सचिव

स्वास्थ्य सचिव की सकारात्मक पहल का विभागीय मुलाजिमों को मिल रहा भरपूर लाभ

देहरादून। स्वास्थ्य सचिव की सकारात्मक पहल का विभागीय मुलाजिमों को मिल रहा भरपूर लाभ। एक के बाद एक आदेश से मुलाजिमों में खुशी की लहर।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार विभाग के लिए जिस मुस्तैदी के साथ काम कर रहे है उसका भरपूर लाभ विभाग के मुलाजिमों को मिल रहा है। पहले डॉक्टरों के प्रमोशन और अब फार्मासिस्ट के प्रमोशन के बाद नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए गए है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों का प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पतालों में तबादला किया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल ने तबादला आदेश जारी करते हुए सभी फार्मास्टिों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर सेवाएं देने के निर्देश जारी किए हैं। फार्मेसी अधिकारी (फार्मासिस्ट) के पद से मुख्य फार्मेसी अधिकारी (चीफ फार्मासिस्ट) के पद पर पदोन्न किया गया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने में फार्मासिस्टों की बड़ी भूमिका होती है। पदोन्नत चीफ फार्मासिस्टों की तैनाती होने से प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर जिला चिकित्सालयों में फार्मासिस्टों की कमी दूर होगी साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581