उत्तराखंड समाचार

चमोली पुलिस ने चलाया बैकों में चेकिंग अभियान

बैंकों में व्यवस्था बनाए रखें और अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखकर सख्ती बरतें।

चमोली। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर बैंकों में होने वाली भीड-भाड के दृष्टिगत चमोली पुलिस ने बैकों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा धनतेरस और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के अवसर पर बैंकों में बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए समस्त थाना और चौकी क्षेत्रों में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कदम उन संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए उठाया गया है, जो अक्सर इन पर्वों के दौरान उत्पन्न होती हैं। धनतेरस और दीपावली के दौरान, लोग बड़ी संख्या में नकदी निकालने और अन्य वित्तीय लेनदेन के लिए बैंकों का रुख करते हैं, जिस कारण बैंकों में भीड-भाड सामान्य से अधिक रहती है, जिससे अक्सर जोखिम भरी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पुलिस का यह कदम न केवल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक है कि बैंकों में शांतिपूर्ण माहौल बने रहे। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बैंकों में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम,  CCTV कैमरों की सुरक्षा और कार्यक्षमता की जांच की गयी ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने में सहायता मिल सके। इसके अतिरिक्त, बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, उन्हें यह बताया गया है कि वे बैंकों में व्यवस्था बनाए रखें और अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखकर सख्ती बरतें। त्योहारों के समय सुरक्षात्मक उपायों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस की इस सक्रियता से लोगों को एक सुरक्षित वातावरण का अनुभव मिलेगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581