उत्तराखंड समाचारदेश

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

हमे वक्त निकाल कर नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिये : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र देहरादून ने आज चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र, देहरादून के सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने कहा की आज प्रतिस्पर्धा के समय मे हम दिन भर भाग दौड़ मे व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण हमे अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रहता। हमे वक्त निकाल कर नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिये। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने चिकित्सा जांच शिविर के लिये भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र के स्टाफ को साधुवाद भी दिया। उन्होंने कहा की इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए। इससे आम जन को लाभ मिलता हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आरती गर्ग, डॉक्टर मनीष कण्डवाल, डॉक्टर पुनीत कुमार, डॉक्टर मोनिका मिश्रा एव संजय उनियाल ने भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण उत्तरी क्षेत्रीय केन्द्र के विषय मे अवगत कराया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एव स्टाफ ने भी चिकित्सा जांच शिविर का लाभ उठाया।

Related Articles

Back to top button