उत्तराखंड समाचारदेश

बच्चों के साथ भोजन का कार्यक्रम आयोजित

पंजाब नेशनल बैंक सेवानिवृत्त एवं पेंशनसंगठन ने बच्चों के साथ आयोजित किया भोजन कार्यक्रम

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 5 अक्टूबर। पंजाब नेशनल बैंक सेवानिवृत्त एवं पेंशन संगठन द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गोपाल पानी के बच्चों के साथ दोपहर के भोजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संदीप खानवलकर के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। संदीप खानवलकर अध्यक्ष एवं चेयरमैन आरके शर्मा, श्री कुल्लर आदि ने अपने घरों से भोजन तैयार कर स्कूल में लाये। जहां स्कूल के सभी बच्चों ने स्कूल स्टाफ और संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर खाना खाया। जिससे बच्चे बहुत खुश हुए और सभी ने आनंद लिया।

भोजन के उपरांत विद्यालय की और से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती एवं श्री संदीप खानवलकर अध्यक्ष, श्रीमती एवं आर.के. शर्मा अध्यक्ष), श्रीमती एवं श्री आर.के. खुल्लर, श्रीमती एवं श्री हेमनानी और एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहें। अंत में स्कूल प्रिंसिपल ने संस्था को धन्यवाद दिया। संस्था ने सभी छात्रों को मिठाइयाँ, सेब ,के अलावा ड्राइंग बुक, मोम के रंग, पेन, पेंसिल और किताबें, हैंकी आदि वितरित की। समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाले स्कूलों के छात्रों को संस्था ने नकद राशि से भी सम्मानित किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581