उत्तराखंड समाचार

मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन की तैयारी शुरू

अल्प सूचना के बावजूद तेज़ी से की गई यह तैयारी क्षेत्र में मानवीय संकटों से निपटने के लिए नौसेना की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

देहरादून/नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने म्यांमार में तूफान यागी के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के संचालन के लिए तेजी से तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण चीन सागर से उठे तूफ़ान यागी से पूरे म्यांमार के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पूर्वी नौसेना कमान ने पूर्वी बेड़े और अन्य सहायक इकाइयों – बेस विक्टुअलिंग यार्ड (बीवीवाई), मटेरियल ऑर्गनाइजेशन और आईएनएचएस कल्याणी के साथ समन्वय में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) तैयारी, पीने के पानी, भोजन और दवाओं आदि सहित मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के लिए यांगून में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन के लिए विशाखापत्तनम से रवाना हुए भारतीय नौसैनिक जहाजों पर आवश्यक सामान की रात भर की लदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अल्प सूचना के बावजूद तेज़ी से की गई यह तैयारी क्षेत्र में मानवीय संकटों से निपटने के लिए नौसेना की क्षमता को प्रदर्शित करती है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581