उत्तराखंड समाचारक्राइम

गलत दिशा में जाकर डंपर से टकरा गया पिकअप, एक की मौत

पिकअप वाहन के परिचालक की मौत, चालक की हालत गंभीर

देहरादून, 25 अगस्त। थाना सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांचक के पास डंपर तथा पिकअप वाहन की टक्कर होने से  पिकअप वाहन के परिचालक की मौत हो गई, जबकी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

आज प्रातः थाना सहसपुर पुलिस को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में ग्राम चांचक के पास डंपर तथा पिकअप का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना सहसपुर से प्रभारी निरीक्षक तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए। मौके पर देहरादून की ओर से आने वाले डंपर संख्या एचपी 71-6255 तथा विकासनगर से देहरादून की और फल लेकर आ रही पिकअप संख्या यूके 07-सीवी 7819 की आपस में टक्कर होने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रथम दृष्टया पाया गया कि पिकअप वाहन गलत दिशा में जाकर दूसरी और से आ रहे डंपर से टकरा गई। घटना में पिकअप चालक पवन सिंह पुत्र कंचन सिंह निवासी मोरी उदेठा जनपद उत्तरकाशी तथा परिचालक अमर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बिंद्री सरास जनपद उत्तरकाशी वाहन के क्षतिग्रस्त होने के कारण पिकअप के अंदर फस गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया है। जहां पर चिकित्सको द्वारा पिकअप वाहन के परिचालक अमर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बिंद्री सरास, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 55 वर्ष की मृत्यु होने की पुष्टि की गई तथा चालक पवन सिंह पुत्र कंचन सिंह निवासी मोरी उदेठा, जनपद उत्तरकाशी उम्र  30 वर्ष महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581