उत्तराखंड समाचारधर्म

श्रावण मास के पहले सोमवार को हुआ कोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक

श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराते हुए सुगम दर्शन व जलाभिषेक कराये गये।

रुद्रप्रयाग। पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को आज जनपद रुद्रप्रयाग में अलकनन्दा नदी के तट पर स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ ही यहाँ पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस बल, जल पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस टीमें आपदा राहत बचाव उपकरणों व बोट सहित मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराते हुए सुगम दर्शन व जलाभिषेक कराये गये।  देर रात्रि सहित विगत दिवसों में निरन्तर हो रही बारिश के कारण अलकनन्दा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है, ऐसे में लोगों को मन्दिर परिसर में ही रहने व सुरक्षित तरीके से नदी किनारे जल लेने हेतु जाने का अनाउंसमेंट कराया गया।  कोटेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचने हेतु मार्ग अपेक्षाकृत संकरा है, ऐसे में मन्दिर तक पहुंचने और वापस आने के लिए पुलिस के स्तर से यातायात हेतु वन वे व्यवस्था बनायी गयी, कोटेश्वर मन्दिर जाने के लिए बेलनी से आगे दोराहे पर से जो कि प्रचलित रास्ता है, उसको उपयोग में लाया जा रहा है व वापसी में कोटेश्वर से सीडीओ कार्यालय व कलक्ट्रेट होते हुए जाने वाले मार्ग को उपयोग में लाया जा रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मदद हेतु तैयार है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581