उत्तराखंड समाचार

महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महिला चिकित्सक के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश। ट्रेन में शराब पीकर महिला चिकित्सक के साथ बदसलूकी करने वाले एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना जीआरपी देहरादून के प्रभारी निरीक्षक पीएस राणा ने बताया कि गत रात्रि 10 बजे उत्कल एक्सप्रेस में तैनात आरपीएफ के जवान ने जीआरपी को फोन कर सूचित कि योगनगरी ऋषिकेश आ रही उत्कल एक्सप्रेस के कोच संख्या बी 4 में एम्स के चिकित्सक सफर कर रहे हैं। पैंट्री कार में सर्विस करने वाला एक व्यक्ति शराब पीकर महिला चिकित्सक के साथ अभद्रता कर रहा है। जिसके बाद जीआरपी की योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर तैनात टीम ने ट्रेन के यहां पहुंचते ही कोच में शराब पीकर महिला चिकित्सक से अभद्रता करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम बहादुर सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बागचीनी थाना मुरैना मध्य प्रदेश बताया। जीआरपी ने मेडिकल के पश्चात 81 पुलिस एक्ट में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button