उत्तराखंड समाचार

मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भट्ट ने दी बधाई

पीएम मोदी के राज्य के प्रति विशेष लगाव के चलते उतराखंड को इसका लाभ मिलेगा।

देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीएम मोदी को प्रदेश वासियों की ओर से बधाई और शुभ कामनाएं दी है। भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने का देशवासियों का बेहतर निर्णय रहा और  निश्चित रूप से उनका निर्णय पूर्ण की भाँति फलीभूत होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 10 वर्ष के कार्यकाल मे भारत की छवि को विश्व पटल मजबूती से हर क्षेत्र मे उभारा और अमिट छाप छोड़ी। वहीं जन कल्याण की योजनाओं को अंत्योदय तक पहुंचाया। इस अवधि मे राष्ट्र हित मे अनेक निर्णय लिए गए और युवा, बुजुर्ग तथा महिलाओं के हक मे कई योजनाएं संचालित की गयी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत आर्थिक शक्ति के उदय का मार्ग तीसरे कार्यकाल मे प्रसस्त होगा तो वहीं उत्तराखंड भी देश के श्रेष्ठ राज्यों मे सुमार होगा। पीएम मोदी के राज्य के प्रति विशेष लगाव के चलते उतराखंड को इसका लाभ मिलेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581