उत्तराखंड समाचार

गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

गाड़ी खाई में गिरी, मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक सहित दो की मौत

देहरादून, 20 मई। राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पर एक गाड़ी के खाई में गिरने से मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवक सहित दो की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आज सोमवार प्रातः पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पर एक गाड़ी के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक गाड़ी सख्या यूके 01 डी – 3333 सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। राजपुर पुलिस द्वारा मौके पर एसडीआरएफ के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे हुए व्यक्तियों को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। घटना में दो व्यक्तियों  मर्चेंट नेवी में कार्यरत आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड डालनवाला देहरादून उम्र 30 वर्ष व मसूरी रोड में कैफे का संचालन अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कालागढ़ थाना कैंट देहरादून उम्र 29 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी थी तथा बाकी तीन सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली उम्र 29 वर्ष, युवराज बिष्ट पुत्र के.ओ.बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून उम्र 33 वर्ष व ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि उक्त थार गाड़ी में वे 05 लोग घूमने के लिए शिखर आये थे, जब वह शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581