उत्तराखंड समाचारक्राइम

संधिक्त व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

अवैध देशी तमंचे व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। संधिक्त व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही आज भी जारी रहीं। दून पुलिस ने अवैध देशी तमंचे व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में चैकिंग के दौरान चौकी प्रभारी आईएसबीटी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल को जाने वाली सडक पर कूडे के ढेर के किनारे खण्डहर के पास बैठा है जिसके पास देशी तमंचा है। सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पंहुचे तथा उक्त खण्डहर के अन्दर बैठे व्यक्ति समीर पुत्र महमूद मलिक निवासी इमलीखेडा थाना कलियर जनपद हरिद्वार हाल पता दुर्गा एन्क्लेव कारगी चौक थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष के पास से एक देशी तंमचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया। अभियुक्त के पास से मिले देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस रखने के सम्बन्ध मे लाईसेन्स तलब किया तो अभियुक्त नहीं दिखा पाया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना पटेल नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विजय प्रताप राही चौकी प्रभारी आईएसबीटी, पुलिस कांस्टेबल सूरज सिह राणा, पुलिस कांस्टेबल सन्दीप कुमार शामिल थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581