उत्तराखंड समाचारक्राइम

निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

5 लाख रुपये कीमत का चोरी किया गया सरिया बरामद

देहरादून। निर्माणाधीन साइट से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 05 लाख रुपये कीमत का चोरी किया गया सरिया बरामद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 08 मई को भगवती प्रसाद पुत्र मोहन प्रसाद निवासी कैप निकट शगुन फार्म हाउस शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला विकासनगर देहरादून हाल पता मैनेजर रामकुमार कॉन्टैक्टर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र निर्माणाधीन पुल कुल्हाल से रात्रि को सरिया (25 एमएम) चोरी होने के सम्बन्ध मे दिया, जिस पर कोतवाली विकासनगर में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण के लिये एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना विकासनगर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना का त्वरित अनावरण करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों अशरफ पुत्र मतलब उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाल कोतवाली विकास नगर देहरादून तथा नौशाद पुत्र असगर उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाल कोतवाली विकास नगर देहरादून को चोरी किये गए सरिया (25 एमएम) प्राइम गोल्ड 550 डी 831482 मार्का के कुल 12 बंडल सहित धोला तपड़ रोड पर अशरफ के घर के पीछे से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। बरामद माल़ को कब्जे पुलिस लिया गया व अभियुक्त गणों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

कोतवाली विकासनगर पुलिस का कहना हैं की वांछित अभियुक्तों मे अरशद पुत्र यामीन, काका उर्फ पासा पुत्र नसीम  निवासी कुल्हाल, जमशेद पुत्र शकील निवासी कुल्हाल, बामड़ पुत्र गलचू निवासी कुल्हाल व अख्तर निवासी मटक माजरी आदि शामिल हैं। उन्हे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उनकी गिरफ़्तारी के लिये छापे मारी की जा रहीं हैं।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे अ. उप निरीक्षक नौशाद अंसारी, पुलिस कांस्टेबल संजय कुमार, पुलिस कांस्टेबल मोनू कुमार व पुलिस कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581