उत्तराखंड समाचार

तनमय, कनिका, खुशी को मिला लीला कुंदन स्कॉलरशिप

"आओं अपने गांव से जुड़े" अभियान के तहत हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

मुनस्यारी। “आओं अपने गांव से जुड़े” अभियान के तहत शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरिंग में वर्ष 2023-24 शिक्षा सत्र की परीक्षा में सबसे अधिक नंबर लाने वाले तनमय मर्तोलिया, कनिका मर्तोलिया, खुशी पाना को आज नगद धनराशि प्रशिक्षित पत्र तथा डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर गांव के भीतर शैक्षिक माहौल बनाए जाने पर भी बात की गई। विद्यालय के बच्चों के द्वारा इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन भी किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शैक्षिक सत्र 2022-24 में हुई परीक्षा में 750 पूर्णांक में से कक्षा 3 के तनमय ने 689 अंक लाकर विद्यालय टॉप किया है। इसके साथ ही कक्षा 3 की कनिका मर्तोलिया ने 614 अंक लाकर तथा कक्षा चार की खुशी पाना ने 596 अंक लाकर इस स्कॉलरशिप के लिए क्वालीफाई किया है। आज प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उप प्रधान जानकी मर्तोलिया, महिला मंगल दल की अध्यक्ष रजनी मर्तोलिया, एसएमसी अध्यक्ष दया मर्तोलिया ने तीन होनहार छात्रों को स्वर्गीय श्रीमती लीला मर्तोलिया तथा कुंदन सिंह मर्तोलिया की स्मृति में दिए जाने वाला पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भागीरथी जंगपांगी ने बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से एक नई परंपरा इस विद्यालय में प्रारंभ हो रही है। उन्होंने कहा कि इस गांव के अभिभावकों का विद्यालय को बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होता है। इस अवसर पर तीन होनहार छात्रों के साथ ही उनके अभिभावकों ने अपनी तैयारी के अनुभव को सांझा किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत तथा परिवार के सहयोग से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसके लिए घर तथा गांव में पढ़ाई का माहौल बनाया जाना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजक तथा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि अभिभावकों को अपने पाल्यों के लिए अतिरिक्त समय देना चाहिए। इसके लिए गांव में सामाजिक माहौल को भी अनुकूल बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष तीन होनहार छात्रों को यह पुरस्कार नियमित रूप से दिया जाएगा। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका मंजू धर्मसक्तू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुष्पा देवी, सहायिका मंजू देवी, आशा कार्यकर्ती शांति मर्तोलिया, भोजनमाता सीता देवी,खीला देवी, मथुरा देवी, ललिता देवी, मीना, पार्वती, शीला, बिन्द्रा देवी, हिमती देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581