उत्तराखंड समाचार

जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना आत्म साक्षात्कार : योगी आदित्यनाथ

'देवभूमि' मोदी जी को 'पंच कमल की माला' पहनाने के लिए दृढ़ संकल्पित

श्रीनगर गढ़वाल। ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड मोदी जी को ‘पंच कमल की माला’ पहनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह उत्साह बता रहा है कि गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का मन बना चुकी है। श्रीनगर गढ़वाल में हुई चुनावी जनसभा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है। यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है। कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं को इस लायक ही नहीं छोड़ूंगा कि वे वहां अपराध करके उत्तराखंड आकर देवभूमि को अपवित्र कर सकें। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का संबंध है, उसको कोई अलग नहीं कर सकता। उत्तराखंड से जब नदियों का पानी आता है, वह यूपी को उत्तम प्रदेश में बनाने में सहायत होता है। यह एक-दूसरे से पूरी तरह रचे-बसे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारीशक्ति को समर्पित है। ‘मोदी की गारंटी’ में ही सबके सपनों को पूरा करने की गारंटी निहित है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button