उत्तराखंड समाचार

पूर्व राष्ट्रपति ने किया राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

अपने भ्रमण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल ने हनी प्रोसेसिंग(शहद निकालने की प्रक्रिया) का अवलोकन किया।

देहरादून 02 अप्रैल। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश वासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल ने राजभवन स्थित राजलक्ष्मी गौशाला में गायों को रोटी खिलाई। अपने भ्रमण के दौरान पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल ने हनी प्रोसेसिंग(शहद निकालने की प्रक्रिया) का अवलोकन किया। राजभवन में एपिस मेलिफेरा प्रजाति की मधुमक्खियां रखी गई है। प्रथम चरण में 12 बक्सों से 63 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। यह बॉक्स पुष्प प्रदर्शनी के दौरान राजभवन में लगाए गए थे। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि मौन पालन को भी ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, यहां के शहद की एक अलग पहचान है। शहद के आर्थिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी है। इस अवसर पर उन्होंने हनी वैक्स बने उत्पादों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, उद्यान अधिकारी राजभवन दीपक पुरोहित, अजय सैनी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464