उत्तराखंड समाचार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर बैठक

सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है।

देहरादून 28 फरवरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित कराए जाने की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. श्री संजय गुंज्याल के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम ने आई.जी. आई.टी.बी.पी. से तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लॉयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इसके लिए शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा बलों की मतदाता सूची आदि को अपडेट करने हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर आई.जी. संजय गुंज्याल ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लोक सभा निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पादित कराए जाने हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान हेतु सीमा-द्वार देहरादून में मतदाता सूची अपडेट करने एवं पहचान पत्र आदि के लिए कैम्प आयोजित कराए जाने हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर आई.जी. श्री नीलेश भर्ने, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदण्डे एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581