उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय नेताओं की बैठक आयोजित

विधानसभा सत्र संचालन के सम्बंध में सर्वदलीय नेताओं की बैठक आयोजित

देहरादून, 4 फरवरी। विधानसभा देहरादून सचिवालय में आगामी 5 फरवरी 2024 से विधानसभा सत्र संचालन के सम्बंध में सर्वदलीय नेताओं की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की। सत्र की तिथि 5 से 8 फ़रवरी तय की गयी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र नियमित अन्तराल में आहुत किया जाता है। कभी-कभी विशेष परिस्थितयों में विधानसभा द्वारा विशेष सत्र का आहवान भी किया जाता है। बैठक में चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलीय नेताओं से सत्र को व्यवस्थित एंव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित करने में सहयोग की अपील की। साथ ही कार्यमन्त्रणा बैठक में  कल के सत्र संचालन को लेकर विभिन्न कार्यसूची पर चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मन्त्री सुबोध  उनियाल, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष  यशपाल आर्य, बसपा के नेता मो. शहजाद, कांग्रेस पार्टी के प्रीतम सिंह व भाजपा से खजान दास सदस्य के रुप में उपस्थित  रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464