उत्तराखंड समाचार

राज्यसभा सांसद ने किया हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन का अनावरण

ऐसी जनकल्याणकारी लाभकारी परियोजनाओं के लिए भविष्य में भी अपने सहयोग का आश्वासन दिया

देहरादून। आज स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा ओएनजीसी के सहयोग से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा पैथोलॉजी लैब वैन जो की अनुसूचित जनजाति क्षेत्र देहरादून जिले के दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त लाभ देने के लिए ओएनजीसी के ग्रीन हिल्स तेल भवन से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन का अनावरण किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा की ओएनजीसी सीएसआर के माध्यम से लगातार सामाजिक दायित्व के कार्यों को करती है, इस परियोजना के सफल संचालन के लिए संस्था को शुभकामनाएं देते हुए ऐसी जनकल्याणकारी लाभकारी परियोजनाओं के लिए भविष्य में भी अपने सहयोग का आश्वासन दिया। संस्था संरक्षक सचिन गुप्ता द्वारा बताया गया कि संस्था इस परियोजना के माध्यम दूर दराज के क्षेत्रो तक ग्रामीण वासियों तक स्वास्थ सेवाओं को पहुंचाने का कार्य पूरी कर्मठता के साथ करेगी। ओएनजीसी के सीएसआर जीएम चंदन सुशील साजन ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि संस्था दुर्गम क्षेत्र के लिए ऐसे कार्यों को निरंतर करती आ रही है, संस्था को परियोजना की सफल संचालन की शुभकामनाएं देता दी. सन डायग्नोस्टिक गढ़ी कैंट द्वारा  संस्था को पूर्ण सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया डायग्नोस्टिक के डायरेक्टर मोहन सिंह एवम उनकी टीम कार्यक्रम में मौजूद रही। इस मौके संस्था अध्यक्ष आयुष खोलिया, ओएनजीसी के पूर्व जीएम आरआर द्विवेदी, मीनाक्षी गोदियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button