उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री से की फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मुलाकात

उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री अनुपम खेर ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सबसे सुंदर व अच्छे गंतव्य हैं। नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, हर्षिल व फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान उत्तराखंड में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही बदरी-केदार धाम और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं व वेब सीरीज बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों के लिए कई योजनाएं प्रदेश में संचालित कर रही है। उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581