उत्तराखंड समाचार

डीएम ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

नगर निगम को कार्यक्रम स्थलों एवं आवागमन रूट पर समुचित सफाई व्यवस्था

देहरादून 06 नवम्बर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के राज्य में आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद देहरादून में विभिन्न व्यवस्थाओं/तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उपस्थित एवं वर्चुअल माध्यम से जुडे़ अधिकारियों के साथ बैठक कर, समुचित व्यवस्था को चाक चौबंद बनाये रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्टेªट एवं अधिकारियों, कार्मिकों को उनके दायित्वों को भलीभांति समझते हुए, सक्रीयता से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने आयोजन स्थल, हैलीपेड आदि स्थानों पर समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने एवं नगर निगम को कार्यक्रम स्थलों एवं आवागमन रूट पर समुचित सफाई व्यवस्था रखने तथा सड़कों एवं कार्यक्रम स्थलों पर स्वान आदि कोई जानवर काफिले एवं कार्यक्रम स्थल के बीच में न आएं इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात को गम्भीरता से लेते हुए आपसी समन्वयव से कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के.एस नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह उपस्थित रहे तथा उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गोपाल राम बिनवान, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी सहित अन्य मजिस्टेªट एवं सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581