उत्तराखंड समाचारदेश

जिलाधिकारी ने दिये समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश

जिला उद्योग मित्र समिति व एकल खिड़की की बैठक सम्पन्न

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति व एकल खिड़की की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग को उद्योग से संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए उद्योग बंधुओं से सुझाव लेने व उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। योजना का लाभ जनपद के उद्यमियों को मिले इसके लिए योजना बनाने को भी कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रोत्साहन किया जा रहा है इसलिए उद्यमियों की समस्याओं व सुझावो को प्राथमिकता  से लिया जाय। बैठक के दौरान उद्यमी नरेन्द्र खेतवाल, दिलीप खेतवाल, थ्रीश कपूर आदि ने अपने-अपने सुझाव भी रखे। उन्होंने कीबी, सेब आदि की उपलब्धता बनी रहे इसलिये कोल्ड स्टोर बनाने का सुझाव दिया जिस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग को प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग ने बताया एकल खिडकी के अंतर्गत कुल 15 आवेदन पत्रों की स्वीकृति प्रदान की गई जिनमें से 14 माइंस व 01 आवेदन अंजली अल्ट्रासाउंड के है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, प्रभारी महाप्रबंधक उद्योग चंद्र मोहन, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम सहित अध्यक्ष बागनाथ चौबर्स ऑफ कामर्स  नरेन्द्र खेतवाल, उद्यमी दलीप खेतवाल, थ्रीश कपूर, दीपक आर्या आदि उद्यमी मौजूद थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581