उत्तराखंड समाचार

मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन

उप निर्वाचन के लिये बनाये गये 188 बूथ

बागेश्वर। विधानसभा उप निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपादन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन एनआईसी कक्ष में किया गया। प्रथम रेंडमाइजेशन में विधानसभा उप निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों की तैनाती हो चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में 260 पीठासीन अधिकारी, 260 मतदान अधिकारी प्रथम, 260 द्वितीय व 260 तृतीय मतदान कार्मिकों कुल 1040 कार्मिकों की तैनाती की गयी है। जिनको 18 अगस्त को प्रथम व 24 अगस्त को द्वितीय सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जायेगा। उप निर्वाचन हेतु 188 बूथ बनाये गये है, जिसमें एक सखी व एक पर्दानशी बूथ बनाया गया जायेगा। सखी बूथ में सभी महिला मतदान कार्मिक तैनात होंगी जबकि पर्दानशी बूथ पर एक महिला कार्मिक तैनात होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे मतदान में लगे अपने-अपने कार्मिकों को ड्यूटी आर्डर वितरित करना सुनिश्चित करेंगे। रेंडमाईजेशन में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, नोडल कार्मिक/जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, , जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार,सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581