उत्तराखंड समाचार

पुलिस महानिदेशक ने ली बैठक, जारी किये निर्देश

01 अगस्त 2023 से ’ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चलाया जा रहा है।

देहरादून,11 अगस्त। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में ’मेरी माटी मेरा देश’, ’हर घर तिरंगा’ अभियान एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों
को निर्देश दिये की समस्त जनपद प्रभारियां द्वारा हेट स्पीच के मामलों में माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए। इनका स्वतः संज्ञान लेकर तुरंत मुकदमा पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जाए। भू-माफियाओं, ड्रग्स माफियाओं, नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अर्न्तगत अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति कुर्क करने के लिए 01 अगस्त 2023 से ’ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष निर्देश दिये गये। स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष्य में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, होटल, बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन में चेकिंग/फिस्किंग अभियान चलाने व संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उत्तराखण्ड पुलिस की सभी इकाईयां मिलकर जनपद स्तर पर विशेष मार्च का अयोजन करें और अमृत काल के पंचप्रण की शपथ ली जाए। ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक थाना, चौकी, कार्यालयों एवं अपने घरों में तिरंगा लगाएं और आम जन को भी जागरूक करें। डेंगू को लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। परिसरों में नगर निगम/नगर पालिका से समन्वय कर समय-समय पर फॉगिंग कराएं। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार/सीसीटीएनएस वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम श्रीमती विमला गुंज्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581