उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला

पटरी से उतर गई स्वास्थ्य सेवा

देहरादून। दून अस्पताल के महिला वार्ड में एक ही बेड पर दो प्रसूताएं भर्ती हो रही हैं। उसी पर नवजात को भी लिटाना पड़ रहा है। इस मामले का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया। मुख्य प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा, मंत्री और नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं। यहां स्वास्थ्य सेवा पटरी से उतर गई है। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कभी लिफ्ट के पास तो कभी फर्श पर महिलाओं का प्रसव हो रहा है। जच्चा-बच्चा वार्ड में एक ही बेड पर दो महिलाएं और दो नवजात भर्ती हो रहे हैं। ऋषिकेश एम्स में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर गाड़ी में ही प्रसव कराना पड़ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। ऐसे में बेड और वार्ड कम पड़ रहे हैं। इस संबंध में बैठक है। इसमें तय करके कुछ वार्ड नए बनाए जाएंगे। वहां गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को भर्ती किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button