उत्तराखंड समाचार

426 तदर्थ शिक्षक के विनिमितीकरण की मांग

विनिमितीकरण से इन शिक्षको का भविष्य सुरक्षित हो जाऐगा और सेवानिवृत्ति के बाद इन्हे गुजर बसर के लिए पेशन मिल जाऐगी।

डोईवाला। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की पब्लिक इंटर कॉलेज इकाई से जुडे शिक्षको ने राज्य के अशासकीय विद्यालयो मे कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षक के विनिमितीकरण की मांग को लेकर एक ञापन पूर्व केन्द्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक को दिया। विद्यालय मे हरेला पर्व पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुचे डा. निशंक को माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने ञापन के माध्यम से बताया कि तदर्थ शिक्षक वर्षो से अपने नियमितीकरण की बाट जोह रहे है, जिसमे सरकार पर कोई वितीय भार नही आऐगा। विनिमितीकरण से इन शिक्षको का भविष्य सुरक्षित हो जाऐगा और सेवानिवृत्ति के बाद इन्हे गुजर बसर के लिए पेशन मिल जाऐगी। जबकि तदर्थ सेवा मे यह लाभ नही मिलेगा। डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने तदर्थ शिक्षको की मांग को सरकार तक पहुचाने का आश्वासन शिक्षको को दिया। ञापन मे ओम प्रकाश काला, रतनेश कुमार, विवेक बधानी, अनीता पाल, प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा आदि के हस्ताक्षर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button