उत्तराखंड समाचार

मुनस्यारी के हिमांशु बिष्ट का स्पोर्ट्स कालेज में चयन

क्षेत्र में इसकी सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

मुनस्यारी। ग्राम पंचायत वाता के निरतोली तोक निवासी कक्षा 6 के विद्यार्थी हिमांशु बिष्ट का हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ के लिए चयन हो गया है। क्षेत्र में इसकी सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। विकास खंड मुनस्यारी के ग्राम पंचायत वाता के निरतोली तोक निवासी नारायण सिंह बिष्ट तथा लक्ष्मी बिष्ट के पुत्र हिमांशु बिष्ट का फुटबॉल खेल में स्पोर्ट्स कालेज के लिए चयन हो गया है। हिमांशु ने कक्षा पांच की परीक्षा सर्वोदय पब्लिक स्कूल मुनस्यारी से उत्तीर्ण किया। हिमांशु बिष्ट ने फुटबॉल की बारिकियों को जोहार क्लब के खेल मैदान में कोच कैलाश लस्पाल के निर्देशन में सीखा। चयन पर जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया, वाता की ग्राम प्रधान लक्ष्मी कोरंगा, जोहार क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती सहित स्कूल के शिक्षकों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि फुटबॉल के क्षेत्र में इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581