उत्तराखंड समाचारक्राइम

पुलिस ने गुप्तकाशी में चलाया जागरुकता अभियान

तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने के बारे में बताया गया।

रुद्रप्रयाग। “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत जिला रुद्रप्रयाग पुलिस ने गुप्तकाशी में स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं के साथ जागरुकता अभियान चलाया। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु जनपद में वृहद स्तर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के प्रभावी पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान” के तहत आज थाना गुप्तकाशी पुलिस के स्तर से कस्बा गुप्तकाशी में आमजनमानस, केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि किस प्रकार से नशा जीवन को प्रभावित करता है। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ केदारनाथ की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी बारिश के चलते गुप्तकाशी क्षेत्र में ही रुकने की अपील की गयी। स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार का नशा न करने, पुलिस का सहयोग करने तथा अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581