उत्तराखंड समाचार

मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाएं सूचना अधिकारीः वंशीधर तिवारी

सूचना महानिदेशक ने जिला सूचना अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

देहरादून 24 जून।. सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को सूचना निदेशालय में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, श्री के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित सभी जनपदों के सूचना अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें सरकार एवं जनता के मध्य सेतु का कार्य करना है, जिसमें मीडिया का सबसे अधिक महत्व है। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को अपने नाम के अनुरूप सरकार की योजनाओं की सूचना तेज गति से आदान प्रदान करने तथा सरकार और मीडिया का समन्वय बनाते हुए लोक सम्पर्क का कार्य करना होगा। सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सोशल मीडिया के माध्यम से भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाया जाये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581