उत्तराखंड समाचारधर्म

टपकेश्वर में केवलिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए : कैबिनेट मंत्री

समीक्षा के दौरान मंत्री ने पेयजल के अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार ओवर हैड टैंक के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

देहरादून, 16 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। मंत्री ने सोंधोवाली, सालावाला, दून विहार में बिजली की आ रही समस्या को लेकर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि टपकेश्वर में केवलिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी न करे बल्कि उन्हें प्राथमिकता के तोर पर त्वरित समाधान किया जाए। मंत्री ने कहा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी पुराने व सड़े-गले खंभों को तत्काल ठीक करने या उनके स्थान पर नए खंभे लगाए जाने वाले कार्यवाही शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। मंत्री जोशी ने मसूरी में भूमिगत केबलिंग को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा जहाँ ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहाँ तत्काल टांसफार्मर लगाये जाए। उन्होंने ट्रांसफर लगाने के कार्य और क्षेत्र में थ्री फेस एवं बंच केब्लिंग के कार्य को भी तत्परता से करने के निर्देश भी दिये। समीक्षा के दौरान मंत्री ने पेयजल के अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार ओवर हैड टैंक के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीजेपी महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, अधिशासी अभियन्ता दीपक नौटियाल, अधिशासी अभियन्ता संजय सिंह, अधिशासी अभियन्ता यूपीसीएल एसडीएस बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण राकेश कुमार, एसडीओ बीएस पंवार, सहायक अभियंता जल संस्थान अभय भंडारी, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, संजय नौटियाल, चुनी लाल, कमल थापा, मनजीत रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581