उत्तराखंड समाचार

20 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही

अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी

देहरादून। जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 05 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रिसं चौक से वाया रेसकार्स- रिस्पना पुल, दर्शनीगेट से कमला पैलेस वाया लालपुल आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 20 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 33 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 27500 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 21 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 10500, आरटीओ द्वारा 37 चालान करते हुए धनराशि रुपए 27000 अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581