उत्तराखंड समाचार

सांसद नरेश बंसल ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

व मृतक आश्रितों के लिए 10 लाख रुपये की व घायलों को 2 लाख व 50 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है व घायलों को शीघ्र उपचार हो रहा है।

देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बालासोर, उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद बंसल ने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है व दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत सभी लोगों को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्य आत्माओ को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। सांसद बंसल ने कहा कि ईश्वर सभी हताहतों के परिजनों को इस असीम पीड़ा को सहने का सामर्थ्य प्रदान करे साथ ही उन्होंने इस वीभत्स हादसे में घायल सभी रेल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा है की आदरणीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया गया है व प्रधानमंत्री स्वंय घटना का जायजा लेने घटना स्थल पहुंचे है व मृतक आश्रितों के लिए 10 लाख रुपये की व घायलों को 2 लाख व 50 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है व घायलों को शीघ्र उपचार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464