उत्तराखंड समाचार

हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ : आशा

भाजपा महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आगाज

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार से हो गया है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित महिलाओं से संपर्क साधा गया और उनके साथ सेल्फी ली गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं जिनमें आगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशाएं आदि से उनकी समस्याएं जानी। प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल जी ने लाभार्थी महिलाओं के साथ सेल्फी लेकर किया। इस दौरान प्रवास पर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती आशा नौटियाल ने बताया कि महिला मोर्चा ने उत्तराखंड के सभी 19 संगठनात्मक जिलों में प्रवास कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित और सरकार की योजनाओं से वंचित रहे परिवारों से संपर्क किया। श्रीमती आशा नौटियाल जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिये सुकन्या, उज्जवला गैस महिला स्वयं सहायता समूह, महिला कौशल विकास योजना आदि दर्जनों योजनाओं के द्वारा लाभ देने का कार्य हमारी सरकारें कर रही हैं। केंद्र व प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक महिला तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान भाजपा महिला मोेर्चा ने आगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मुलाकात की। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ महिलाओं को दिलाए जाने को निर्देशित किया। श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। प्रदेश में होने वाले चुनावों में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464