उत्तराखंड समाचार

अवैध स्मैक बरामद, तस्कर युवक गिरफ्तार

उक्त सन्दर्भ मे थाना राजपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुये एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के विजन “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” को सफल व सार्थक बनाये जाने के क्रम मे उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोकथाम व नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिये प्रचलित अभियान के अन्तर्गत प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देश तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही/अंकुश लगाए जाने हेतु प्रभावी सुरागरसी करते हुए थाना स्तर पर पूर्व से गठित टीम को आवश्यक निर्देश देकर स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। गठित टीम द्वारा स्थानीय, निजी सूचना तन्त्र को सक्रिय कर उच्चस्तरीय सुरागरसी करते हुए प्रभावी चैकिंग कर ओरचइड पार्क तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियो, वाहनो की चैकिंग के दौरान अभियुक्त सौरभ डबराल पुत्र सुरेंद्र डबराल निवासी वीर गिरवाली थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष को 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। उक्त सन्दर्भ मे थाना राजपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581