उत्तराखंड समाचार

चमोली पुलिस ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

श्रद्धालुओं एवं यात्रियों द्वारा चमोली पुलिस द्वारा की जा रही मदद की हृदय से प्रसंशा की गयी।

चमोली। जाम में फँसे श्रद्धालुओं को बिस्कुट,पानी की बोतलें बाँट, चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं का दिल जीता। आज बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिनौला व टैय्यापुल के समीप भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर हाईवे पर गिर गया, जिस कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया। आपदा एवं ट्रेफिक जाम के समय फँसे एवं ज़रूरत मंद लोगों की हर सम्भव सहायता एवं उनकी भोजन पानी एवं आवश्यक आवश्यकताओं की तत्काल पूर्ति हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। यात्रा मार्ग बाधित होने के कारण वाहनों को सुरक्षा एवं सुगम यातायात की दृष्टि से एक लाइन लगाकर रोक दिया गया है। इस दौरान आस पास दुकानें नही थी उन स्थानों में जाम में फँसे हुये श्रद्धालुओं/ यात्रियों को थानाध्यक्ष गोविन्दघाट नरेन्द्र सिंह द्वारा पानी की बोतलें एवं बिस्कुट मुहैया कराए गए। श्रद्धालुओं एवं यात्रियों द्वारा चमोली पुलिस द्वारा की जा रही मदद की हृदय से प्रसंशा की गयी। चमोली पुलिस निर्विघ्न ,सुरक्षित, एवं मंगलमय यात्रा हेतु सदैव तत्पर है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581