उत्तराखंड समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

भगवान श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज प्रातः 7ः10 बजे पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि-विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए है

चमोली। भगवान श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज प्रातः 7ः10 बजे पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि-विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए है। इस अवसर पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा 2023 के सकुशल संचालन हेतु राज्य सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं की हैं। कपाटोद्घाटन के अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र सहित मंदिर संमिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य, हकहकूकधारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581