उत्तराखंड समाचार

वित्तीय वर्ष 2022-23 के उपवित्तीय वर्ष 2022-23 के उपयोग प्रमाण पत्र शीघ्र भेजे जाने के निर्देशयोग प्रमाण पत्र शीघ्र भेजे जाने के निर्देश

कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए साप्ताहिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए।

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय स्थित अपने सभागार में विशेष सहायता योजना के तहत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि फेस 2 के प्रस्तावों को भेजे जाने की अंतिम तिथि 5 मई है। उन्होंने सभी विभागों से शीघ्र प्रस्ताव भेजे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए साप्ताहिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग द्वारा एएनपीआर कैमरा लगाए जाने के प्रस्ताव के सम्बन्ध में अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि आईटीडीए और परिवहन विभाग एएनपीआर के लिए एक एकीकृत प्रणाली और कंट्रोल रूम तैयार करे। इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर एवं डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581