Notice: Undefined index: HTTP_REFERER in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड समाचार

विधायक ने किया बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का शुभारंभ

टोंस नदी के बाएं किनारे पर लगभग 1100 मीटर लंबी एवं 5 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।

देहरादून। विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने आज ग्राम पंचायत झाझरा के अंतर्गत टोंस नदी के बाएं तट पर स्थित जलवायु टॉवर एनडीआरएफ, पावर सब स्टेशन के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का विधिवत पूजार्चन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा की उक्त योजना का कार्य सिंचाई खंड विकासनगर द्वारा 570.19 लाख की लागत से पूर्ण किया जाएगा, जिसमे टोंस नदी के बाएं किनारे पर लगभग 1100 मीटर लंबी एवं 5 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। सुरक्षा दीवार के निर्माण होने पर क्षेत्र के करीब 800 भवनों की सुरक्षा होगी जिससे लगभग 2500 आबादी को इसका लाभ पहुंचेगा। इस दौरान सिंचाई खंड विकासनगर के अधिकारियों समेत ग्राम प्रधान एवं मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, एनडीआरएफ सब इंस्पेक्टर गजराज सिंह, इंस्पेक्टर आनंद सिंह, जितेंद्र त्यागी, हरीश चंद्र शर्मा, आदि एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464