उत्तराखंड समाचार

महंगाई के खिलाफ डीएवी कालेज गेट पर प्रदर्शन

भाजपा सरकार के राज में जनता महंगाई से बेहाल

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने महंगाई के खिलाफ डीएवी कालेज गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन ने केंद्र पर महंगाई काबू ना कर पाने का आरोप लगाया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जुड़े छात्र और अन्य पदाधिकारी दोपहर में जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां उन्होनें केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि भाजपा सरकार के राज में जनता महंगाई से बेहाल है। थपलियाल ने कहा कि पूरे देश में महंगाई ने पिछले अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जिस कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। वर्तमान में केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार ने पिछले 9 दिनों में लगातार आठ बार पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाया है और रसोई गैस का दाम भी हजार रुपए पार कर चुका है। जिसका सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ा है ,साथ ही शिक्षा की सामग्री कॉपी किताबें आदि वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिस कारण गरीब छात्र शिक्षा से वंछित रह जायेगा। प्रदर्शन करने वालों मे इकाई अध्यक्ष वैभव पाठक, हेमंत नेगी, सिद्धार्थ अग्रवाल, उत्कर्ष जैन और करण पेटवाल आदि छात्र मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581