उत्तराखंड समाचार

मंत्री किया बैडमिंटन हॉल का लोकार्पण

मंत्री ने किया खेलो इंडिया दस का दम वुमन लीग का उद्घाटन

देहरादून, 25 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शनिवार को डी.ए.बी.पीजी कॉलेज पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खेलो इंडिया दस का दम वुमन लीग उद्घाटन किया साथ ही मंत्री जोशी ने हिमांशु नैथानी स्मारक ओएनजीसी बैडमिंटन हॉल लागत 32.05 लाख का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200 वीं जयंती समारोह का भी उद्घाटन किया। इससे पहले मंत्री गणेश जोशी ने महाविद्यालय के शहीद स्मारक स्वामी विवेकानंद की मूर्ति एवं पुरन सिंह नेगी की मूर्ति एवं शौर्य दीवार पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200वी जयंती समारोह में भारत सरकार द्वारा वीडियो प्रस्तुतिकारण एवम पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी द्वारा “खेलो इंडिया” कार्यक्रम शुभारंभ किया गया है। कहा आज देश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किए जा रहे है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने हिमांशु नैथानी स्मारक ओएनजीसी बैडमिंटन हॉल के लिए वुशु एसोसिएशन उत्तराखंड को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा कॉलेज के शहीद स्मारक का जीर्णोधार एवं एनसीसी के कार्यालय में फर्नीचर टेबल की मांग का प्रस्ताव मंत्री गणेश जोशी के समक्ष रखा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी खिलाड़ियों विद्यालय के छात्र छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने स्व.हिमांशु नैथानी के माता पिता को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक खजानदास, भाजपा प्रदेश मंत्री आदेश चौहान, कॉलेज के प्राचार्य डा0 के.आर .जैन, ओएनजीसी ईडी नारायनी, रामनाथ दिवेदी, समशेर सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581